छपरा: जिले के रिविलगंज थाना पुलिस ने छापामरी कर शराब पार्टी करते छह लोगों को गिरफ्तार किया।रिविलगंज थाना के पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर कचनार गाँव के पास स्थित बगीचे में छापामारी कर शराब पार्टी में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक मारुति सुजुकी एवं टिगोर कार एवं आठ बोतल अंग्रेजी शराब (बियर) भी जप्त किया गया। वहीं पुलिस को देख कुछ लोगों की फरार होने की बात भी सामने आ रही है। गिरफ्तार लोगों में कोपा – सम्हौता गांव के विपिन कुमार एव कुन्दन गौरव, दरभंगा जिले के अमन आकाश, दहियावां टोला छपरा के अमित सिंह, कचनार के सुधीर सिंह एवं राहुल सिंह शामिल है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कचनार गाँव के पास दारु पार्टी चल रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते छापामारी की। इस सम्बंध में रिविलगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कचनार गाँव के बगल स्थित बगीचे में शराब की पार्टी चल रही है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी में आधा दर्जन लोग सहित दो चार पहिया वाहन एवं आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध नये मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…