छपरा: जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां में शादी का झांसा देकर एक युवती से महिनों तक संबंध बनाने और अब शादी से मुकर जाने का एक मामला सामने आया है । मामले में युवती ने स्थानीय थाना में रेप का एक प्राथमिकी दर्ज करा कर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है । दौलतगंज छपरा की युवती ने कहा है कि वह अपने फुआ के घर मिर्जापुर असोइयां में रहती थी । फुआ के घर के बगल का नागेश्वर राम का पुत्र रोहित कुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया । फिर शादी का झांसा देकर वह बराबर शारीरिक सम्बंध बनाने लगा । इस दौरान वह प्रिग्नेंट हो गयी तो रोहित ने अकेले घर में मांग में सिंदूर डाल कर शादी कर ली ।
इस बीच रोहित और उसके परिजन उसपर बच्चा गिराने का दबाव देने लगे । बीते 18 मई को रोहित के पिता नागेश्वर राम ,मां आशा देवी, बहन रिंकी कुमारी , चन्द्रेश्वर राम , चन्द्रेश्वर राम की पत्नी अन्य ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया जिससे बच्चा नष्ट हो गया । उसके हालात की जानकारी होने पर उसके परिजन मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ले जाकर ईलाज करवाया । मामला सामने आने पर गांव में पंचायती हुई जहा आरोपी के परिजन ने शादी के लिए सहमति दे दी । बाद में शादी करने से मुकर गए । पीड़ित युवती ने कहा की मामले को लेकर तीन बार पंचायती हुई है लेकिन आरोपी के परिजन ने बात नही मानी । पीड़िता ने थानाध्यक्ष से सभी आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…