Categories: छपरा

छपरा: टेस्ट-ट्रीट, ट्रैक, टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की रणनीति पर कार्य करने का निर्देश

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
  • दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है
  • किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं

छपरा: जिले में कोरोना की तीसरी लहर की संभावित आशंकाओं के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने पत्र लिख कर 5टी- के फॉर्मूले पर जोर देने को कहा है। पत्र में लिखा है कि टेस्ट, ट्रीट, ट्रैक, टीकाकरण और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को दोहराया क्योंकि राज्य व जिले में प्रतिबंधों में छूट दिये गये हैं । पर्यटन स्थलों एवं बाजारों में बेपरवाह उमड़ती भीड़ पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। भीड़ वाली जगहों पर अंकुश लगाने और कोरोना प्रोटोकॉल को लागू कराने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक वाहनों में कोरोना से बचाव के आचरण का पालन नहीं किया जा रहा है। शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है।

अभी खत्म नहीं हुई है दूसरी लहर, लापरवाही पड़ेगी भारी

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पत्र जारी कर कहा है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और किसी भी तरह की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए लोग कोरोना से बचाव के नियमों का जरूर पालन करें। संक्रमण के मामलों में कमी और सक्रिय मामलों में गिरावट के बाद विभिन्नि राज्यों में धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को खोला जा रहा है। ऐसा करते वक्त विशेष सावधानी बरते जाने की जरूरत है। किसी भी संस्थान, परिसर, बाजार या इस तरह के स्थलों पर कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन होता है तो वहां दोबारा पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

कोरोना की जांच में तेजी लाने का निर्देश

जिले में कोविड जांच के लिए सैँपल कलेक्शन किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार गांव स्तर पर कोविड की जांच की जा रही है। कैंप लगाकर सैंपल संग्रह (कलेक्शन) किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनो पर भी यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है।

अच्छी क्वालिटी का मस्क उपयोग करें

सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि सूती कपड़े की अच्छी क्वालिटी के मास्क इस्तेमाल करने में कोई हर्ज नहीं है। इसे आप धोकर-सुखाकर पुन: इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतर होगा कि एक मास्क एक दिन इस्तेमाल करें, फिर उसे धो दें। जब आप भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाएं तो बचाव आपके हाथ में है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है। मास्क को ठोड़ी, गर्दन पर नहीं लटकाना चाहिए। मास्क ढीला न हो, कान में लास्टिक फंसाएं तो यह पूरी तरह टाइट रहे। ठोड़ी से लेकर नाक तक को कवर करते हुए ही मास्क पहनें। डबल मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि श्वास लेने में ज्यादा तकलीफ तो नहीं हो रही है।सार्वजनिक स्थान पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य है। फील्ड में हैं तो हाथों को सैनिटाइज करते रहें। बाहर से घर पहुंचें तो सबसे पहले हाथ-मुंह जरूर धोएं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026