परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन स्थानीय थाना परिसर बरसात के मौसम में हमेशा जल जमाव से भरा रहता है. ऐसे में कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शनिवार को एक बार फिर बारिश होने से थाना परिसर जल जमाव से भर गया. परिसर में पानी भरने से कार्यालय में पानी घुसने की नौबत आ गयी. स्टाफ परेशान होने लगे. जिसके बाद थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार मजदूर बुलाकर पानी की निकासी करवाई. मालूम हो कि नौतन थाना भवन काफी पुराना है.
जिसकी दीवार की हालात जर्जर हो चुकी है. भवन के छप्पर की हालत बदतर हो गयी है. वहीं बंदरों के आतंक से छप्पर दिन प्रतिदिन टूट रहा है. जो बराबर खतरे की दावत दे रहा है. पानी टपकने से कई महत्वपूर्ण कागजात पानी से भीगने लगता है. सालों से थाना भवन बनाने की चर्चा चल रही है, परंतु अभी तक धरातल पर कहीं बनते नहीं दिखाई दे रहा है. जिसके चलते थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी से लेकर अन्य पुलिस स्टाफ के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…