Categories: छपरा

छपरा: इसुआपुर पुलिस ने 2451.5 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद, पुलिसकर्मियों ने गश्ती के दौरान पकड़ा शराब से लदा ट्रक

छपरा: इसुआपुर पुलिस ने बुधवार की रात में एक ट्रक पर लदी 2451.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। कल देर रात में गश्ती के दौरान बाबा लाल दास के मठिया के सामने पुलिस चेक पोस्ट पर छपरा से मशरख की ओर जा रही एक ट्रक को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान बड़े शातिराना ढंग से रखें दो प्रकार के कार्टून मिले। जिसमें कुछ कार्टून में मिट्टी के बने ग्लास थे। वहीं दूसरी तरह के कार्टून में हरियाणा मेड किंग्स गोल्ड के अंग्रेजी शराब थे। जो मिट्टी वाले ग्लास के कार्टून के बीच में छिपाए गए थे।

बरामद शराब में 180ml के पैक में 168 पेटी तथा 750ml के पैक में 115 पेटी शराब है। धंधे में शामिल दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर थाना के लाखन सिंह का पुत्र राजेश कुमार तथा यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के कासिमपुरा गांव के रुस्तम सिंह का पुत्र मनोज कुमार शामिल है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,एसआई महम्मद फूल हसन तथा पुलिस बल के और भी जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026