Categories: छपरा

छपरा: मशरक में समाजिक कार्यकर्ता बृजकिशोर यादव ने दर्जनों लोगों के साथ ली कोरोना वैक्सीन

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बृजकिशोर यादव ने दर्जनों युवाओं के साथ पीएचसी मशरक में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बृजकिशोर यादव ने कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र हथियार वैक्सीन ही है पर गांवों में अफवाह के चलते वैक्सीन लेने वाले डर रहें हैं पर अब उन्हें जागरूक किया जा रहा है तों वैक्सीन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सभी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें और कोशिश करे कि आपके आसपास के जो लोग वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज नही लिए हैं उन्हें जागरूक कर वैक्सीन दिलवाने में मदद करें।

मौके पर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि पीएचसी और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षित तरीके से कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। सभी लोग गांवों में लग रहे कैम्प में जाकर वैक्सीने जरूर लें। वैक्सीनेशन की प्रकिया लगातार चलाई जा रही है।साथ ही एक-दूसरे से शारीरिक दूरी का पालन करें। घर से बाहर मास्क लगाकर निकले, ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में ना जाएं। दूसरों द्वारा फैलाई गई अफवाह से दूर रहें तथा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026