कलशयात्रा के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर 24 घ़टे के अखंड अष्टयाम की हुई शुरूआत
छपरा : जिले के मशरक प्रखंड के डुमरसन पंचायत के फरदहिया काली स्थान में प्राचीन काली मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमीं के अवसर पर आयोजित अखंड अष्टयाम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकली। हरहर महादेव व जय श्रीराम की जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चला था। काली मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले अष्टयाम के लिए 251 कन्याओं ने डुमरसन पोखरा से कलश में जलभरी की। जहां कलश में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी हुई। जलभरी के बाद यात्रा रास्ते में शिव मंदिर बाबा अदभूता नाथ मंदिर पहुंच दर्शन पूजन कर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां आचार्य पंडित धीरज तिवारी ने यजमान अशोक साह उर्फ सेठ जी, पत्नी सरस्वती देवी ने विधिवत पूजा अर्चना किया।आयोजक पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि बुधवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू होगा। अगले दिन गुरुवार को पूर्णाहुति होगी। रात्रि में राम विवाह का भक्ति कीर्तन का आयोजन होगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…