छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली कुंवर टोला गांव में शुक्रवार की शाम तेज हवा से एकाएक पुराना खपरपोस मकान गिर गया। जिसमें तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। चिल्लाने की आवाज होने पर अगल बगल के ग्रामीणों ने मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने घायलों को निजी क्लीनिक में उपचार कराया वही एक के पैर में फ्रैक्चर होने पर बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि तेज हवा से पुराना करकट और खपरफोस गिर पड़ा। घायलों का इलाज कराया जा रहा है वही जो भी मदद होंगी मेरे तरफ से की जाएंगी। पीड़ित की पहचान बहरौली गांव निवासी बिजली प्रसाद स्व गया प्रसाद के रूप में हुई। वही घायलों में बिजली प्रसाद पिता स्व गया प्रसाद, हरेन्द्र प्रसाद पिता बिजली प्रसाद, दारोगा प्रसाद स्व रामाश्रय ठाकुर है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…