Categories: छपरा

छपरा : मशरक में पंचायत समिति सदस्य से मारपीट, घायलावस्था में सीएचसी में हुआ इलाज

छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के जजौली पंचायत के जजौली गाँव मे पंचायत समिति सदस्य से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है, थाना पुलिस को दिए आवेदन में पंचायत समिति सदस्य शैलेश कुमार साह पिता स्व जगरनाथ साह ने बताया है कि वह 23 जुलाई को आवास दिवस पर प्रधानमंत्री आवास सहायक के साथ पंचायत में आवास निर्माण का पर्यवेक्षण करा रहा था, जब मैं पंचायत के वार्ड नंबर 3 में प्रधानमंत्री आवास सहायक के साथ पहुँचा तो विवेक कुमार राय पिता राजेंद्र राय जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए,मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और कहने लगे कि तुम सबका घर बनवाते हो और मेरा नहीं, तुम प्रधानमंत्री आवास योजना में दलाली करते हो साथ ही मारपीट करने लगा जिससे आवास सहायक डर कर भाग गया।घायल अवस्था मे ग्रामीण की मदद से सीएचसी मशरक पहुँच कर अपना इलाज करवाया। वही इलाज के दौरान भी धमकी दी गई कि मामलेे में यदि पुलिस के पास गये तो जान से मार दिया जाऐगा ।समिति सदस्य द्वारा दिये गए आवेदन पर थाना पुलिस जाँच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026