छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान नवजात को जीवन रक्षक कई टीके नहीं लग पाये थे लेकिन अब जिले में सदर अस्पताल से लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। मालूम हो कि अप्रैल से लेकर मई तक बच्चों के नियमित टीकाकरण पर संक्रमण का प्रभाव रहा। यही कारण है कि कुछ बच्चों को समय से टीका नहीं लग पाया लेकिन स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से उन सभी बच्चों को टीकाकरण लगाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में कई एएनएम, ए ग्रेड नर्स, महिला स्वास्थ्य कर्मी और आंगनवाड़ी सेविका आ गई थी।
कोरोना वैक्सीनेशन में भी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। इस वजह से भी टीकाकरण प्रभाव पड़ा। अब छपरा सदर अस्पताल स्थित मॉडल टीकाकरण केंद्र पर पल्स पोलियो, बीसीजी, हैपेटाइटिस बी, पेंटावेलेंट, पोलियो इंजेक्शन , मीजल्स ,एमआर का टीकाकरण हो रहा है। अब आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। वही रखरखाव के लिए भी डीप फ्रीजर की व्यवस्था प्रतिरक्षण कार्यालय में और इसके लिए जो बनाए गए कोल्ड चैन में की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…