गोपालगंज: थावे मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या

गोपालगंज: जिले में अपराधियों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने थावे दुर्गा मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी जवान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है, और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को होमगार्ड मैदान के पीछे जंगल में फेंक दिया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर की है। मृत जवान का नाम अर्जुन दयाल है, जो बीएमपी में तैनात था, जिसका कोड़ 845 है, मृत जवान के बारे में बताया जाता है कि वह,बीते विधानसभा चुनाव के दौरान ही उनकी ड्यूटी होमगार्ड मैदान में लगाई गई थी उसके बाद से वह, थावे दुर्गा मंदिर परिसर में वह अपनी ड्यूटी देते आ रहे थे। वहीं सदर एसडीपीओ नरेश कुमार के मुताबिक बताया जाता है कि मृत जवान बीती रात सोया हुआ था इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बीएमपी जवान के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं, जिसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

बरहाल खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृत जवान की सोए अवस्था में ही चाकू से वार कर उनकी हत्या की गई है, और हत्या करने के बाद बदमाशों ने उन्हें होमगार्ड मैदान के पीछे जंगल में फेंक दिया है,मृतक जवान अर्जुन दयाल नेपाल का रहने वाला था, उसकी एक बेटी भी है,पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि मृतक जवान नेपाल का है।लेकिन उसका पूरा पता कहां है इसकी जानकारी ली जा रही है। बताया जाता है कि बीएमपी के जवान अर्जुन दयाल का तबादला बगहा में कर दिया गया था। जिसके बाद उसने अपना सामान पैक कर लिया था। उसे बुधवार को ही बगहा निकलना था लेकिन इससे पहले मंगलवार की रात ही उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। बरहाल हत्या की खबर कंपनी कमांडेंट को दे दी गई है। हत्या के पीछे जिन भी लोगों का हाथ होगा वह बक्से नहीं जाएंगे। पुलिस हर हाल में उन्हें हवालात का रास्ता दिखाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026