Categories: छपरा

छपरा: 27 सितंबर को भारत बंद की सफलता हेतु मढ़ौरा भाकपा ने की बैठक

छपरा: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की बैठक कामरेड भरत राय की अध्यक्षता में ओल्हनपुर ग्राम में सम्पन की गयी। और हर तरह से तीन कृषि कानूनो को वापस करने, एम0 एस0 पी0 को कानूनी दर्जा देनें, विजली बिल को वापस करने के लिए होने वाले 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही भारत बंद की तैयारी हेतु ग्राम सभा एवं नुक्कड सभा कर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि सरकार हठ- -धर्मिता को छोड़ कर तीन कृषि कानूनों को वापस करें एम एस पी को कानूनी दर्जा दे विजली विल को वापस करें अन्यथा तीब्र किसान आंदोलन का मुकाबला करने को तैयार रहे।उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून बड़े पूँजी पत्तियों का कृषि के क्षेत्र में वर्चस्व को स्थापित करेगा और किसान अपनी ही खेती पर उनके गुलाम हो जाएंगे।

उन्होंने भारत बन्द को बड़े पैमाने पर प्रचार कर उसमें किसानों को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के शुरू में कामरेड सुरेन्द्र प्रसाद यादव के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही धूम धाम से शहीदे आजम सरदार भगत सिंहक जन्म दिवस 28 सितम्बर 2021 को ओल्हनपुर बजरंग चौक पर मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर निजी बस मालिकों द्वारा मनमाना किराया बसूलने का विरोध करते हुए स्थानीय प्रशासन से न्यायोचित किराया निर्धारित करने की मांग की गयी। बैठक में जिला सचिव रामबाबू सिंह ,संजय कुमार सिंह, प्रो0 रजाक हुसैन, विजय राय, संजय कुमार, चंदन कुमार, अविनाश कुमार, भरत प्रसाद यादव, अजय कुमार यादव, , शिवप्रसाद राय, म0 सहाबुद्दीन, अमरजीत कुमार, आदि प्रमुख रूप से सामिल थे

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024