Categories: छपरा

छपरा: घर में घुसकर मारपीट कर रुपये व गहने की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के फरीदनपुर व हरदासचक गांव में रात्रि समय घर में घुसकर मारपीट कर रुपये व गहने चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में दोनों पक्षों से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के फरीदनपुर गांव निवासी महमूद मियां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रात्रि में खाना खाकर घर पर सोएं हुए थे कि आठ-दस की संख्या में कुछ लोग मेरे घर में घुस गये और लूटपाट करने लगे। इस दौरान गहने व रुपये निकाल लिए और मेरे पतोहू से मारपीट व बदसलूकी करने लगे।

हल्ला करने पर आसपास के लोग आये तबतक वे लोग भागने लगे। भागने के क्रम में दो व्यक्तियों को पहचान लिया। इब्राहिम मिया और उनका पुत्र साबिर मिया उनलोगों के साथ घटना में शामिल थे। वही दूसरे पक्ष के साबिर अंसारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सरताज अली व जैनुद्दीन मिया दोनों व्यक्ति मेरे घर में घुस गये और मेरा मोबाईल, सोने-चांदी के गहने एवं तीस हजार रुपये चोरी कर लिया। जब मैं हल्ला किया तो शरताज अली टॉर्च से मारकर जख्मी कर दिया। तथा दोनों व्यक्ति घर का दरवाजा तोड़कर बोलोरो गाड़ी से भाग गये। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026