Categories: छपरा

छपरा : मशरक बना सर्वाधिक सड़क हादसों वाला जोन

छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही मशरक सतरघाट एस एच-90 और मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 सारण जिले में हाल के दिनों में सड़क दुघर्टना में सर्वाधिक हादसे का जोन बन गया है।हालाकि कई जगहों पर बचाव को लेकर साइन बोर्ड लगाएं गये है पर वे सुरक्षा जानकारी देने के लिए पर्याप्त नही है।मशरक में हाल के दिनों में सारण जिले में सबसे ज्यादा सड़क दुघर्टना हुई है जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई है या सैकड़ों अपंग या विकलांग हो गई गये।सबसे ज्यादा सड़क दुघर्टना की घटनाएं थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 और एस एच-73 पर ही हुई। वैसे आपकों बता दें कि मशरक थाना से गुजर रही दोनों हाईवे सड़क पर कोई ऐसा दिन नही रहा है जिस दिन इन सड़कों पर सड़क दुघर्टना न होती हो और लोग असमय मौत के गाल मे समा जा रहें हैं या अपंग हालत में जीने को मजबूर हो गए हैं।

वैसे कुछ नाम मात्र जगहों पर यातायात नियमों की जानकारी जैसें धीरे चलें,आगे तीखा मोड़ हैं, मोबाईल का इस्तेमाल वाहन चलाते समय न करें।वैसे मशरक से गुजर रही एस एच-73 और 90 लम्बी दूरी के अवागमन के लिए बेहतरीन सड़क हैं जिससे यूपी के लोग सिवान जिले और गोपालगंज जिले के रास्ते बिहार की राजधानी पटना और झारखंड जाने का बढ़िया और सुलभ सड़क हैं। जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन आते जाते रहते हैं पर इस इलाके में एक बदहाल पीएचसी को छोड़कर सड़क दुघर्टना होने पर किसी बड़े स्वास्थ्य सेवा केंद्र पर जाने के लिए 50 किलोमीटर की ल़बी दूरी तय कर छपरा जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जिसमें अधिकांश घायल या तो मृत हो जातें हैं या अपंग होकर बदहाल जीवन जीने को मजबूर हो जातें हैं। पिछले साल यहां के लोगों ने स्थानीय भाजपा सांसद से एक दुर्घटना सहायता सेन्टर स्थापित करने की मांग की जिसमें सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही रहें।जिस पर सासंद द्वारा स्थापित करने की कोशिश करने की बात बताई गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026