परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराने आई जच्चा बच्चा की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि रविवार की रात्रि ढेबर गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी को अचानक पेट दर्द हुआ। इसके बाद स्वजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। इस दौरान अस्पताल के कुछ कर्मी द्वारा बताया गया कि यहां अभी कोई महिला चिकित्सक नहीं है इसके बाद स्वजन पीड़ित महिला को दारौंदा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां पर चिकित्सक द्वारा दर्द कम करने के लिए दवा दिया गया। कुछ देर बाद महिला को रक्त स्त्राव शुरू हुआ। लेकिन अधिक रक्त स्त्राव से महिला की मौत हो गई। सोमवार की सुबह में स्वजन द्वारा अस्पताल को घेर लिया गया और हंगामा किया गया था जबकि निजी अस्पताल के संचालक सागर यादव का कहना है कि मेरे यहां इलाज ही नहीं हुआ था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…