Categories: छपरा

छपरा: मशरक उप प्रमुख के पिता का हुआ इंतकाल, प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने भावभीनी आंखों से कहा अलविदा

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन के पिता महफूज आलम का मंगलवार की शाम निधन हो गया था। बुधवार को दोपहर में चांद कुदरिया गांव स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया हैl इस अवसर पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन के परिवार के लोग और बड़ी संख्या में प्रखंड स्तरीय नेता और गणमान्य लोगों के साथ प्रशंसक भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हुए l वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थेl उनकी उम्र 100 वर्ष थीl वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है उनके चार बेटों में उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, महम्मद शाबान,शिक्षक महम्मद नजरूदिन, महम्मद बाबू दिन समेत दर्जनों नाती पोतों से भरा पूरा परिवार हैं। दरवाजे पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने को एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय, बंगरा मुखिया प्रतिनिधि राम बाबू प्रसाद,बीडीसी मंटू सिंह,शशी भूषण सिंह, रविन्द्र सिंह, कर्ण कुदरिया सरपंच हरे कृष्ण ठाकुर, पूर्व सांसद प्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र पांडेय,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व सोनौली मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, लकड़ी नवीगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष सम्मुलाह सिद्दकी, चांद कुदरिया पंचायत के मुखिया मुन्ना मांझी,सरपंच सोनू कुमार, मुखिया प्रत्याशी धर्मेंद्र मांझी, हरेंद्र राम, विरेन्द्र मांझी, अवधेश राम, समाजसेवी तारकेश्वर सिंह, प्रोफेसर सेराजुदीन, पूर्व जिला पार्षद गोदावरी देवी, पूर्व सरपंच महम्मद सगीर,शिक्षक निजामुद्दीन, अब्बास हुसैन वही फोन पर सांत्वना देने वालों में बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि उदय सिंह, बंगरा मुखिया प्रत्याशी व आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, समाजसेवी कुंदन सिंह, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, पेट्रोल पंप व्यवसायी सरोज सिंह, समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बिजली, कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह,डुमरसन मुखिया प्रत्याशी अकबर अली,रवि कुमार सिंह पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह समेत दर्जनों गणमान्य लोग थें।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024