बड़हरिया के त्रिलोकाहाता के चौकी इंचार्ज पर किया जानलेवा हमला, कई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाने के त्रिलोकाहाता चौकी पर मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने चौकी इंचार्ज संतोष कुमार के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गार्डों की मदद से उनका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर,एसआई राजेश कुमार, एएसआई शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ त्रिलोकाहाता चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही मामले के आरोपित को इजमाली गांव से पकड़ लिया। वहीं अन्य आरोपित अशरफ अली, फरहान खान, रुबा खान, सोहराब अली व आफताब अली को मंगलवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया। इस मामले में पांच अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आवेदन में चौकी इंचार्ज ने बताया कि त्रिलोकाहाता चौकी कैम्प में अपने कमरे में थे, तभी अशरफ अली के साथ दस की संख्या में आये बादमाशों ने हमला कर कमरे का दरवाजे को तोड़ डाला। गाली गलौज करने से मना करने पर सभी ने घसीट कर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं चौकी की कुर्सी, टेबल, पंखा सहित अन्य सामान को भी तोड़ डाला। बताया जाता है कि अशरफ अली चौकीदार का काम करता था।उसके दादा और पिता भी चौकीदार थे। पुलिस के अनुसार अशरफ अली चौकीदार नहीं है। लेकिन त्रिलोकाहाता चौकी पर आता जाता था। वहीं एएसआई संतोष कुमार और अशरफ अली से बिल्कुल नहीं बनती थी।चौकीदार अशरफ के पुत्र का कहना है कि मेरे पिता को एएसआई संतोष कुमार गाली दे रहे थे। पूछने के लिए चौकी पर गए तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026