Categories: छपरा

छपरा: मुखिया को जान से मारने की मिली धमकी

छपरा: एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के नवादा ग्राम पंचायत के मुखिया गणेश कुमार साह को घेर कर तीन युवकों ने कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर दुर्व्यवहार किया और जान मारने की धमकी दिया है। बताया जाता है कि जनता के अपार स्नेह से नवादा ग्राम पंचायत से दूसरी बार जीत हासिल करने वाले मुखिया गणेश कुमार साह ने गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने से संबंधित प्राथमिकी रसूलपुर थाने में दर्ज करायी है।दर्ज प्राथमिकी में मुखिया ने कहा है कि वे नवादा गांव स्थित दूधनाथ बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान नवादा गांव में स्थित सीएसपी के सामने तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक दी और कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दिया।इस संबंध में मुखिया ने नवादा गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह उर्फ आर्यन सिंह समेत दो अज्ञात के विरूद्ध रसूलपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।पुलिस मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026