पटना: रोहतास के भू अर्जन पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक भू अर्जन पदाधिकारी राजेश गुप्ता की पत्नी रानी गुप्ता का बैंक लॉकर खोला गया. बताया जा रहा है कि लॉकर से 29 अंगूठी, तीन नेकलेस और 25 कान की बाली बरामद हुआ है.
वहीं बैक लॉकर में 14 सोने के सिक्के, साथ ही सोने-चांदी के कई आभूषण रानी गुप्ता के लॉकर में मिले हैं. बता दें कि बोरिंग कैनाल रोड के बैंक ऑफ इंडिया का लॉकर खोला गया. जिसमें 47 लाख से ज्यादा के आभूषण मिले हैं।
सोने को लेकर घूसखोर अधिकारी और उसकी पत्नी का प्रेम कुछ ऐसा था कि सोने की कलम का इस्तेमाल वो लिखने के लिए किया करते थे. एक सप्ताह पहले हुई छापेमारी में पटना में 6 फ्लैट और आठ शहरों में 39 प्लॉट का पता चला था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…