छपरा: अब कोविड टीकाकरण के प्रति जन-समुदाय को जागरूक करेंगे एनसीसी कैडेट

  • टीकाकरण प्रति फैली भ्रांतियों को करेंगे दूर
  • स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव ने दिया निर्देश
  • गांवों व ग्रामीण इलाकों में है जागरूकता की कमी

छपरा: जिले में कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। विभाग के द्वारा लगातार सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। कोविड टीकाकरण के प्रति अभी गांव व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी दिख रही है। ऐसे में विभाग ने अहम निर्णय लिया है। अब एनसीसी कैडेट के सहयोग से कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. नारेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि टीका उत्सव भारत सरकार की एक पहल है जो देश के सभी नागरिकों को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण करने का इरादा है। हालांकि कैडेटस से तथा आम जनता से मिली जानकारी के मुताबिक गाँव तथा दूर दराज के इलाकों में इस मामले में कुछ भ्रांतियाँ तथा जागरूकता की कमी है जिसकी वजह से इन इलाकों की जनसंख्या टीकाकरण के प्रति उदासीन है ।

सरकार के साथ एनसीसी कैडेटो ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी

जारी पत्र में कहा गया है कि एनसीसी कैडेटस ने हमेशा आगे आकर सरकार के साथ मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ी है। जनता में जागरूकता पैदा करना तथा भ्रांतियों को दूर करने जैसा काम एन सी सी कैडेट ढंग से कर सकते। बिहार में तकरीबन 60,000 एन सी सी कैडेटस हैं इसलिए यह पुरजोर सिफारिश की जाती है कि बिहार सरकार इस साधन का जनता की भलाई के लिए प्रयोग कर सकती है । सम्बन्धित विभाग के साथ मुलाकात करके एक योजना तैयार की जाए ताकि सब मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ सकें ।

टीकाकरण अभियान में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता

सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र विकल्प है। लेकिन समाज में कुछ भ्रांतियां फैलने से चंद लोग अब भी टीकाककरण कराने से कतरा रहे हैं । कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन के कार्य में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। यह मानव जीवन की सुरक्षा कवच है। किसी प्रकार की अफवाहों के फेर में नहीं पड़ें। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अपने मन में किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं पालें। कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण अति आवश्यक है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026