हसनपुरा: नदी में डूबे युवक का शव रजनपुरा के तकिया से बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग पंचायत के विशुनपुरा निवासी राजेंद्र शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र लालू कुमार का गुरुवार की दो पहर थाने के रजनपुरा तकिया के समीप से शव को बरामद किया गया. उक्त स्थल पर तकरीबन 24 घंटे बाद शव को औंधेमूंह तैरता हुआ लोगों ने देखा. उसके बाद नाव के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही थाने के पुअनि रामाय सोरेन घटना स्थल पहुंच कर शव को पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेज दिया. वहीं नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे.

गौरतलब हो कि बीते बुधवार की दो पहर हो रही वारिश में मृतक अपने चार दोस्तों के साथ उसरी खुदी बाबा के घाट पर दहा नदी में नहाने के लिये नदी में छलांग लगायी थी. तीन दोस्त तो नदी से बाहर आ गये थे. लेकिन लालू नदी से बाहर नह़ीं आने पर उनके अन्य दोस्तों में खलबली मच गयी थी. सभी दोस्तों ने इसकी सूचना लालू के परिजनों की दी थी. सूचना के बाद सभी रोते बिलखते खुदी बाबा के घाट पहुंच कर शव को खोताखोरों की मदद से खोजने में जुट गये थे. लेकिन घटना के 24 घंटे बाद शव को नदी से बरामद किया गया. मृतक चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. घटना को ले मृतक के पिता राजेंद्र शर्मा, मां बजंती देवी सहित सभी भाई बहनों का रोरोकर हाल बुरा है. इस मामले में हसनपुरा अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद आपदा के तहत मुआबजा दिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026