छपरा: यात्री सेवाओं को कोविड पूर्व की स्थिति के अनुरूप बहाल करने के रेल प्रशासन के प्रयास के क्रम में रेलवे आरक्षण प्रणाली (पी.आर.एस.) आगामी 07 दिनों तक रात्रि में 06 घंटे बंद रहेगा। पी.आर.एस. की 06 घंटे के इस बन्दी के दौरान डाटा के अपगे्रडेषन एवं गाड़ियों के नये नम्बर अपडेट किये जायेंगे। बड़े पैमाने पर यात्रियों के बुकिंग के डाटा मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों में योजनाबद्व तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है।
यह कार्य 14/15 नवम्बर से 20/21 नवम्बर, 2021 तक रात्रि 23.30 बजे से 05.30 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान पी.आर.एस. सेवा (टिकट आरक्षण, करेन्ट बुकिंग, निरस्तीकरण, इन्क्वायरी इत्यादि) उपलब्ध नहीं रहेगी। पी.आर.एस. इन्क्वायरी सेवा को छोड़कर 139 समेत अन्य सभी इन्क्वायरी सेवायें निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। यह कार्य रात्रि में इसलिये किया जा रहा है ताकि टिकट बुकिंग सेवा पर इसका प्रभाव न्यूनतम हो तथा यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
इस दौरान प्रभावित गाड़ियों के आरक्षण चार्ट अग्रिम रूप में तैयार कर लिये जायेंगे। रेल प्रशासन की रेल उपभोक्ताओं से अपील है कि यात्री सेवाओं को कोविड पूर्व की स्थिति के अनुरूप बहाली के रेलवे के इस प्रयास में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…