Categories: छपरा

सारण में अगलगी की घटना में लाखों रुपये नगदी समेत संपत्ति जलकर हुआ खाक

छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बकवा गांव में सोमवार की मध्य रात्रि बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से शारदा देवी ,बीरेंद्र ठाकुर ,सीताराम ठाकुर एवं टुन्ना ठाकुर के झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए .अगलगी की हुई घटना में लाखों रुपये नकदी के अलावे लाखो रुपये मूल्य के सामान जलकर खाक हो गए .बताया जाता है कि सोमवार की रात साढ़े बारह बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण विद्युत प्रवाहित तार टूटकर शारदा देवी के झोपड़ीनुमा घर पर गिर गया जिससे आग लग गयी . देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया एवं बीरेंद्र ठाकुर ,सीताराम ठाकुर एवं टुन्ना ठाकुर के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया .

घटना के समय गहरी नींद में सोये घरवालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी . घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .हालांकि तबतक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था .अगलगी की इस घटना में शारदा देवी के ढाई लाख रुपये नकद जलकर खाक हो गए जिसे उन्होंने छत की ढ़लाई के लिए इकट्ठे किया था .इसके अलावे तीन मोबाइल ,तीन साइकिल सहित गहने ,कपड़े ,सरकारी कागजात भी जल गए . वही सीताराम ठाकुर के पन्द्रह हजार रुपये नकद के अलावे अन्य सामान जल गए जबकि एक बकरी की भी झूलस कर मौत हो गयी .

इस बीच घटना की जानकारी होते ही नवनिर्वाचित जिला पार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर बकवा गांव पहुँचे एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सरकारी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया .उन्होंने शारदा देवी को डेढ़ हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026