Categories: छपरा

छपरा: ट्रेन के चपेट में आने से एक यात्री की हुई मौत

छपरा: सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत सोनपुर-पटना रेल खंड के भरपुरा पहलेजाघाट रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक रेल यात्री प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से पटना जाने के लिए बैठा था । इसी बीच एक नंबर प्लेटफार्म से दूसरी सवारी गाड़ी पटना के लिए जैसे ही भरपुरा पहलेजाघाट स्टेशन से रवाना हुई वैसे ही प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी ट्रेन से एक यात्री उतर कर चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की जहां चलती ट्रेन को पकड़ने में असफल होने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर शुक्रवार को हो गई जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

इस घटना की जानकारी रेल जीआरपी को दी ।जहां रेल थाना अध्यक्ष जय सिंह टीयू ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक शव को कब्जे में लेते हुए लाश की पहचान करने की कोशिश की। जहां मृतक के पैकेट से निकाले गए कागजात से उसकी पहचान पटना जिले के 55 वर्षीय मोहन अग्रवाल पीराबहेर थाना के मखनिया कुआं निवासी स्वर्गीय बलदेव अग्रवाल के पुत्र के रूप में मोहन अग्रवाल की पहचान हुई । इस घटना के जनकारी मृतक के परिजनों को सूचना देकर शनिवार के दिन उसे पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को रेल थानाध्यक्ष ने अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026