Categories: पटना

पुलिस से ‘पैसा’ वसूलने वाले DIG पर नीतीश सरकार सख्त, अगले 120 दिनों तक रहेंगे निलंबित

पटना: बिहार के एक डीआईजी अगले 4 महीनों तक निलंबित रहेंगे. बिहार सरकार ने भ्रष्ट आईपीएस अफसर के निलंबन अवधि को 29 मई 2022 तक विस्तारित कर दी है. इस संबंध में गृह विभाग ने संकल्प जारी किया है.

मुंगेर के तत्कालीन डीआईजी मो.शफीउल हक के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच आर्थिक अपराध इकाई ने की थी . जांच में पाया गया था कि डीआईजी शफीउल हक एक दरोगा मो. इमरान एवं निजी व्यक्ति के माध्यम से पुलिसकर्मियों से अवैध राशि की उगाही करा रहे हैं. जांच में यह बात प्रमाणित हो गया था .इसके बाद सरकार ने डीआईजी को 1 दिसंबर 2021 को निलंबित कर दिया था. हक के निलंबन के संबंध में प्रतिवेदन गृह मंत्रालय को भेजा गया था और उनके निलंबन को संपुष्ट करने का अनुरोध किया गया था

गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को बताया कि शफीउल हक को 1 दिसंबर 2021 को निलंबित किया गया था जबकि सरकार ने उनके खिलाफ 3 नवंबर 2021 को ही आरोप पत्र जारी करते हुए अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ की थी. निलंबन को संपुष्ट करने की आवश्यकता तभी होती है जब राज्य सरकार निलंबन के अगले 30 दिनों तक आरोप पत्र जारी नहीं कर पाती है.

ऐसे में इस मामले में गृह मंत्रालय से निलंबन की संपुष्टि की आवश्यकता नहीं है. इसके बाद उनके निलंबन अवधि को 29 जनवरी 2022 तक बढ़ाया गया.फिर 7 जनवरी 2022 को निलंबन समिति ने डीआईजी शफीउल हक प्रकरण पर विचार किया । इसके बाद निलंबन अवधि को 120 दिनों तक अर्थात 29 मई 2020 तक विस्तार करने की अनुशंसा की गई। आज गृह विभाग ने अवधि विस्तार का आदेश जारी कर दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026