छपरा: चौकीदार व दफादारों को शराब कारोबारियों पर विशेष नजर रखने का आदेश

छपरा: जिले के मशरक थाना परिसर में रविवार को चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। उक्त परेड में शामिल चौकीदार व दफादारों को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने व गुपचुप तरीके से शराब का धंधा करने वाले धंधेबाजों, शराबियों व असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर सजग रहने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल में चौकीदारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। चौकीदार सजग रहे तो कोई भी आपराधिक घटना नहीं हो सकती।

उन्होंने चौकीदारों से कहा कि आप लोग अपने अपने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सक्षम है। ईमानदारी से अगर आप ड्यूटी करेंगे तो ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर विराम लग जाएगा। थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर नजर रखें तथा उनकी सूचना अविलंब दें। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार रात में अपने अपने क्षेत्र में सख्ती से गश्ती करेंगे। इसके अलावा बैंक समेत महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास भी नजर रखेंगे। कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026