छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है । इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० एम एस नबियाल के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा छपरा जं रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाइन कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया ।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में छपरा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा.आनन्द कुमार तिवारी एवं मंडल चिकित्सालय की पैरामेडिकल टीम द्वारा छपरा जं रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों समेत कुल 28 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,ई.सी.जी. तथा कद और वजन मापा गया जिसमें 05 कर्मचारियों को ब्लड शुगर एवं 04 कर्मचारियों को हाई बी.पी./हाइपर टेंशन रोगग्रस्त होने का पता चला मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श एवं आवश्यक दवाएं दिया गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…