Categories: छपरा

छपरा: 6वीं सारण जिला वूशु चैंपियनशिप का आयोजन

छपरा: गुरुवार को जिला खेल भवन के इंडोर हॉल में 6वीं सारण जिला वूशु चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में सारण जिले के दिघवारा,अमनौर, नगरा, छपरा सीतलपुर मशरख समेत विभिन्न प्रखंडों के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में जीत के लिए पसीना बहाया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सीपीएस के डायरेक्टर विकास कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार हो या जीत सबसे बड़ी बात खेलना होता है।सारण जिला वूशु संघ के सचिव विनय पंडित ने खेल की बढ़ती लोकप्रियता तथा इसके माध्यम से विभिन्न विभागों में नौकरी के अवसर के बारे में खिलाड़ियों को जानकारी दी।

मौके पर एथलेटिक्स संघ के मेराज खान, कुमार कौशलेंद्र, कोच धीरज कांत, तेज प्रताप सिग्रीवाल सन्नी पाठक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में विनय पंडित,वरुण कुमार,अंशु कुमार ने निभाई। अतिथियों का स्वागत कुमार जायसवाल ने किया।प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में 20 किलोग्राम में रियांश गुप्ता ने गोल्ड, U32 किलोग्राम में ऋषिकेश चौबे गोल्ड, राशिद इकबाल सिल्वर, U36 किलोग्राम अविनाश कुमार गोल्ड, आर्यन राज सिल्वर, U40 शिवम कुमार गोल्ड, U48 kg सुमित कुमार गोल्ड, नैतिक जायसवाल सिल्वर, U52kg जीतू सिंह गोल्ड, कृतार्थ पटेल सिल्वर, अंडर 56 केजी आयुष सिंह,

सब जूनियर बालिका वर्ग परी कुमारी, वंदना कुमारी, आकांक्षा कुमारी को गोल्ड ।जूनियर ग्रुप में अभिषेक कुमार गोल्ड, अभिनव कश्यप सिल्वर, राजा कुमार गोल्ड, छोटू कुमार गोल्ड नंद राज सिल्वर अनुज कुमार गोल्ड विनीत कुमार गोल्ड आर्यन कुमार गोल्ड कुणाल कुमार सिल्वर किश्वर जहां गोल्ड सीनियर वर्ग में मनजीत कुमार गोल्ड विशाल कुमार गोल्ड विजेंद्र कुमार सिल्वर रोहित सिल्वर अपराजिता गोल्ड।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024