छपरा: मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के पास गुरूवार की दोपहर भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चैनपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के रूपये निकासी कर घर जा रहे वृद्ध को दो बाइक सवार देशी कट्टा से लैश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव निवासी छबीला प्रसाद के पुत्र जितेंद्र प्रसाद हैं।
वृद्ध ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चैनपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त में चालीस हजार रुपए निकाल पाकेट में रख कर ऑटो से महादेवा ब्रह्म स्थान पर उतरे वही पर खड़ी अपनी साइकिल पर सवार होकर घर एकावना के लिए चले कि कुछ ही दूरी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने देशी कट्टा भिड़ा कर पाकेट से चालीस हजार रूपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित के द्वारा थाना पुलिस को सुचना देने की बात बताई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…