Categories: छपरा

छपरा : शराब के नशे में भाई से मारपीट कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

छपरा : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के हरखपूरा गांव में शराब के नशे में सहोदर भाई से गाली गलौज एवं मारपीट कर रहे एक युवक को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार ने तैयार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि संध्या में, मैं अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था उसी समय मेरा भाई मोनू कुमार सिंह शराब के नशे में आया और मुझसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इसकी सूचना मैंने तरैया थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस ने उसको शराब के नशे में गिरफ्तार कर थाने ले गई।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक को थाने लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से उसकी जांच की तो उसके अंदर शराब की मात्रा पाई गई। तरैया थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपी युवक पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वही एक अन्य शराब कांड के मामले में नामजद अभियुक्त उक्त गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र दीपक सिंह को तरैया पुलिस ने बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को गुरुवार को छपरा जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026