बसंतपुर में करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलसी किशोरी की इलाज के क्रम में हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान : बिजली के करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से थानाक्षेत्र के खोड़ीपाकर की एक किशोरी की मौत इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पटना में हो गई. मृतका खोड़ीपाकर के राजकिशोर यादव उर्फ अरविंद यादव की पुत्री निभा कुमारी (14) थी. मौत की खबर मृतका के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीण दर्जनों की संख्या में बुधवार की शाम लगभग 5.30 बजे बसंतपुर पावरग्रिड पहुंच गए व बिजली विभाग की लापरवाही से बच्ची की मौत होने की बात कहते हुए मुआवजे की मांग करने लगे. साथ ही आक्रोशितों ने पावरग्रिड से चार फीडर में हो रही बिजली सप्लाई को ठप्प करा दिया व शव आने का इंतजार करने लगे.

लोगों के आक्रोश को देख पावरग्रिड के कर्मचारी दुबक गए. बुधवार की देर शाम लगभग 7 बजे मृत बच्ची का शव जैसे ही पहुंचा की लोगों का आक्रोश बढ़ गया. आक्रोशित लोगो ने पावरग्रिड के सामने एनएच 331 को जाम कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग करने लगे. सड़क जाम व बिजली सप्लाई बंद होने की खबर सुन बसंतपुर थाने के प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व लोगों से बात की. तभी बसंतपुर के सीओ सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों व स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार सुमन, पूर्व जिला पार्षद रेणु यादव, अवधकिशोर सिंह, उपप्रमुख कन्हैया यादव, पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर यादव, विवेक रंजन आदि द्वारा मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026