Categories: छपरा

छपरा: सारण से गायब युवती को पुलिस ने चम्पारण में आर्केस्ट्रा ग्रुप से किया बरामद

छपरा: जिले के मशरक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिउरी गांव से घर से भागी युवती को सोमवार को पश्चिमी पंचायत के गांव में आर्केस्ट्रा ग्रुप से बरामद कर शानदार सफलता प्राप्त किया हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों पहले सिउरी गांव के मंटू सिंह ने आवेदन दिया कि उनकी भतीजी घर से गायब हो गई है जिसमें उनके द्वारा सढवारा गांव के सुजीत कुमार पिता रामबाबू राय को नामजद किया जिसमें युवक को हिरासत में लिया गया पर जांच-पड़ताल के दौरान युवक और युवती के बीच किसी भी प्रकार की संलिप्तता नही पाई गई।

वह कांड संख्या 41/22 के अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दारोगा राजेश कुमार रंजन के साथ गायब युवती के मोबाइल के लोकेशन की जांच की गई तों लोकेशन पश्चिमी चम्पारण पाया गया जिसमें प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन कर लोकेशन के आधार पर पश्चिमी चम्पारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के नवलपुर ओपी पुलिस के सहयोग से छापेमारी करतें हुए युवती को चांद धमाका आर्केस्ट्रा से बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह घर से पैसा कमाने की लालच में अकेले ही छपरा चली गई वही पर रेलवे स्टेशन पर चांद धमाका आर्केस्ट्रा ग्रुप की एंकर पुजा कुमारी से मुलाकात हुई और पटना के रास्ते पश्चिमी चम्पारण जिले में नवलपुर चली गई। प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने बरामद युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में थाना लाया और 164 के बयान छपरा न्यायालय ले जाया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026