छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पूर्व से चले आ रहे मुकदमा को उठाने को लेकर सोमवार के सुबह घर में घुस मां बेटी के साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़िता अनु कुमारी ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि सुबह लाठी डंडा एवम भाला लेकर बिरेंद्र ओझा, अखिलेश ओझा उस वक्त कातिलाना हमला किए जब मैं दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी।
आवाज सुनकर घर से मां आशा देवी बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट करते हुए कपड़ा फाड़ बेपर्द कर दिए लोग। इनलोगो द्वारा मेरे साथ पूर्व से हमेशा बदतमीजी किया जाता है जिस कारण पढ़ाई भी छोड़ दिया है। अब घर पर चढ़कर जान मारने की धमकी देते है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…