छपरा: पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान नगरा ओ.पी. में संतरी ड्यूटी गृहरक्षक/15169 प्रभु राम एवं ओ.डी. ड्यूटी स.अ.नि. मुरलीधर महतो को अपने कर्त्तव्य पर मुस्तैद पाया गया, जिनका मनोबल बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरस्कृत किया गया।
तत्पश्चात अग्रतर निरीक्षण के क्रम में गौरा ओ.पी. वाहन गश्ती में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. अरविंद कुमार सिंह एवं 04 पुलिसकर्मियों को प्रभावी ढंग से गश्ती करते हुए नहीं पाया गया तथा गश्ती में लापरवाही पाई गई, उक्त लापरवाही के लिए गश्ती पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. अरविंद कुमार सिंह, गौरा ओ.पी. एवं 04 पुलिसकर्मियों का 01-01 दिन का वेतन जप्त किया गया है तथा भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है। पुनरावृति होने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…