Categories: छपरा

छपरा में फिर अपराधियों का तांडव, बाइक सवार दंपति से लूट, फायरिंग भी की

छपरा में अपराधियों ने बार फिर अपनी दुहाहस का परिचय देते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन पीड़ित की साहस से अपराधी भागने पर मजबूर हो गये, घटना मशरख-छपरा मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी के रामपुर चवर स्थित हड्डी कारखाना के पास की है। जहां छपरा से मार्केटिंग कर एक अपाची पर सवार दम्पति से पिस्टल के बल पर तीन अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया , विरोध करने पर अपराधियो ने गोली भी चलाई लेकिन उन्हें गोली नही लगी और गोली के छारा से उनका बया हाथ जख्मी हो गया, पीड़ित गौरा ओपी के सलिमापुर निवासी स्व.रुदल राय का पुत्र राजू राय बताया जाता है.

लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को राजू ने जख्मी अवस्था मे पीछा किया, और एक बलेरो की मदद से लुटेरों को ठोकर मरवाई, जिसके बाद अपराधी गिर गये और बाइक छोड़कर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले, इस दौरान उन्होंने भागने के क्रम में मदन साह के सिर पर वार कर उनका बाइक भी लूट की, जिसे नगरा पुलिस ने बाद में जब्त कर लिया। इधर घटना से आक्रोशित परिजन सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस के समझाने और अपराधियों के जल्द पकड़ने की अस्वाशन पर परिजन शांत हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026