छपरा: समाज के सही मार्गदर्शक व वंचितों के मसीहा थे स्व. यदुवंशी राय: मंत्री

  • पूर्व विधायक के पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
  • 300 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

छपरा: मढ़ौरा के पूर्व विधायक स्व. यदुवंशी राय समाज के सही मार्गदर्शक व वंचितों के मसीहा थे। उनके दर्शाये मार्ग व प्रेरणा से समाज की सेवा करने का मौका मिला है। उक्त बातें बिहार सरकार के कला संस्कृति एंव युवा विभाग के मंत्री सह मढौरा के राजद विधायक जितेंद्र राय ने उनकी छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा। नगरपालिका चौक स्थित उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। लगभग 300 रोगियों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने समाज के वंचित, शोषित व पीड़ितों की सेवा को ही सच्चा धर्म मानकर अपना जीवन समर्पित कर दिया था। समाज की सेवा में वे अपना बहुमूल्य योगदान देकर अपने क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया हैं। उनकी प्रेरणा से पूरे जिले में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कला संस्कृति मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भी मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया ।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में इस प्रकार का शिविर का आयोजन चल रहा है । आगे भी निरंतर चलता रहेगा। चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से हार्ट, किडनी, शुगर, बीपी ,पेट समेत अन्य प्रकार के रोगों की पहचान कर उचित सलाह दी गयी। शिविर में आईजीआईसी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रितेश कुमार रवि, पीएमसीएच पटना के नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिका सिन्हा, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षिता श्रीवास्तव, डॉ. अली आतिर, डॉ. डीएस कुमार, डॉ. आमिर रजा मदनी, डॉ. अमरेश कुमार ने सेवा दी। इस मौके पर धड़कन क्लिनिक के डॉ. हिमांशु कुमार राय ने कहा कि गांव और शहर में आज भी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है। जागरूकता नहीं होने के कारण ही छोटी-छोटी बीमारी बड़े बीमारी का रूप धारण कर लेती है। हमलोग चाहते हैं कि लोगों को मुफ्त में दवाइयां मिल सके। हमलोग आगे भी कैंप लगाने का काम करेंगे। इस कैंप में जांच से लेकर दवाइयों का वितरण किया गया। इस मौके पर मंत्री जितेंद्र कुमार राय के अलावा पूर्व एमएलसी रघुवंश प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमर राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय समेत अन्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024