Categories: छपरा

सारण के अपराधी पप्पू सिंह को पटना में अपराधियों ने गोली से भूना

छपरा: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह उसे एक-एक कर 5 गोलियां मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना पाटलीपुत्र थाना के महाबीर वात्सल्य अस्ताल के पास एलसीटी घाट बस पड़ाव की घटना है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हत्यारे तीन बाइक पर सवार होकर आए थे।

मृतक की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय पप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले हीं जेल से निकले थे। वह हत्या के एक मामले में 14 सालों से जेल में थे। वह छपरा जिला का निवासी था और पटना में रहते थे। मृतक के चचेरे भाई अनुप सिंह ने बताया कि रोज की तरह पप्पू सिंह मॉर्निंग वाक पर निकले थे। टहलने के बाद बस स्टैंड की चाय दुकान पर चाय पीने के लिए बैठे थे। पप्पू सिंह इस दुकान पर रोज चाय पीते थे। सोमवार को भी भी चाय पीने के लिए बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उनपर गोली चलाना शुरू कर दिया।

फायरिंग से बस स्टैंड में दहशत फैल गया। सभी लोग भाग चले और अपराधियों ने पप्पू सिंह को एक के बाद एक कुल 5 गोली मारी और फरार हो गए। पता चला है कि तीन बाइक पर होकर कई अपराधी आए थे। घायल पप्पु सिंह को आनन फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। घटना से इलाके में तनाव की स्थिति है। पटना के पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत एलसीटी घाट पर पप्पू सिंह को गोली मारी गयी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024