Categories: छपरा

छपरा: टीकाकरण से वंचित पुलिसकर्मियों के लिए चलेगा विशेष अभियान

  • तीन दिवसीय अभियान चलाकर पुलिसकर्मियों का होगा टीकाकरण
  • एसपी ने पत्र जारी कर सभी थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में कार्य करना पड़ता है। इस कारण सरकार द्वारा कोविड19 के विरुद्ध टीकाकरण अभियान में सबसे पहले पुलिसकर्मियों को टीका लगाने का निर्देश दिया गया। लेकिन अभी तक जिले में काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व कर्मी टीका नहीं लगवाए हैं। इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पत्र जारी कर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सभी कर्मी कोविड-19 का टीका लेना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रतिष्ठान एवं कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया है कि अपने- अपने प्रतिष्ठानों/कार्यालय में प्रतिनियुक्त शेष बचे पुलिस पदाधिकारियों , कर्मी, चौकीदार सैप एवं गृह रक्षक सभी को टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि अभी तक टीकाकरण नहीं कराने वाले ऐसे पुलिस पदाधिकारी व कर्मी जो इस अभियान के दौरान भी टीकाकरण नहीं कराते हैं, उनका वेतन रोक कर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

3 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान

जिला स्वास्थ समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों के टीकाकरण के लिए जिले में 3 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 28, 29 व 30 अप्रैल को विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टीकाकरण से वंचित पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।

नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा टीकाकरण

सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने बताया कि टीकाकरण से वंचित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में कराना सुनिश्चित किया जाएगा। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण की सुविधा नहीं होने पर पुलिस केंद्र या सदर अस्पताल में टीकाकरण कराया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में योद्धा के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सुरक्षा करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में टीकाकरण सुरक्षा कवच के रूप में मददगार साबित होगा। इसलिए बेझिझक सभी को टीकाकरण करवाना चाहिए। ताकि समाज व देश के लोगों की सुरक्षा किया जा सके। यह लड़ाई लोगों को जीवन की रक्षा के लिए है और इस लड़ाई में कोविड-19 टीकाकरण का भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026