Categories: पटना

पटना: चोरी करते पकड़ाया 14 साल का लड़का, दूसरी साथी की उम्र सुन पुलिस दंग

पटना : राजधानी में कोरोना के दौरान चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड के सटे दाउद बिगहा मोहल्ले में पंकज कुमार के घर घुसे नाबालिग चोर को गृहस्वामी ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। गिरफ्तार 14 साल के लड़के के बयान पर दूसरा साथी भी पकड़ा गया। पुलिस ने जब नाबालिग चोर के साथ को देखा तो दंग रह गई, उसकी उम्र 66 साल थी।थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी का पर्स और सीपीयू बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

आवाज से खुल गई परिवार की नींद, पड़ोसी भी आए

दाउद बिगहा में रहनेवाले गृहस्वामी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात स्वजनों के साथ सोए हुए थे। इसी बीच चार बजे सुबह में घर के दीवार से सटे करकट के शेड पर किसी के गिरने की तेज आवाज आने पर नींद खुली। गृहस्वामी ने देखा कि एक लड़का करकट के शेड से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा है। तेज आवाज से आसपास के स्थानीय लोग भी आ गए। उनके सहयोग से उस लड़का को पकड़ा गया।

कमर से हैंडबैग तो जेब में मिला मोबाइल

दाउद मोहल्ला में ही किराए पर रहने वाले आरोपित लड़के ने अपनी उम्र 14 वर्ष बताई। गृहस्वामी ने चोर के पकड़ने की सूचना अगमकुआं थाने को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस नाबालिग की तलाशी ली। नाबालिग की कमर से गृहस्वामी के पत्नी का हैंड बैग मिला। वहीं दाहिनी जेब में स्मार्ट फोन मिला। इसी बीच बगल के पड़ोसी साकेत सौरभ पहुंचे और बताए कि उनके घर से भी रात में कंप्यूटर का सीपीयू तथा बीस हजार रुपये चोरी हुआ है। गिरफ्तार नाबालिग के बयान पर पुलिस ने दूसरे साथी 66 वर्षीय रामदेव पासवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी गया सीपीयू बरामद हुआ। गिरफ्तारों से पूछताछ के पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026