Categories: छपरा

छपरा: लंबित कांडों के निष्पादन व रात्रि गश्ती में थानेदार लाएं तेजी : डीएसपी

छपरा: मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बुधवार की रात्रि में मशरक थाना का निरीक्षण कर थाना संबंधित सभी अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौजूद रहे। डीएसपी ने मशरक थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, गश्ती, अपराध नियंत्रण, गुंडा, डकैती, लूट, शराब बरामदगी सहित अन्य पंजियों की समीक्षा की।

डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी-छिपे शराब की बिक्री व धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजने, असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखने, प्रतिदिन वाहन चेकिग व सर्च अभियान चलाए जाने, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के इतिहास को खंगालने, समय पर गश्ती दल को निकालने, अपराध नियंत्रण को लेकर क्षेत्र में चौकसी बरतने, विभिन्न कांडों के वारंटी व फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर रात्रि गश्ती तेजी करने एवं अपराधी पर शिकंजा कसने व धड़-पकड़ तेज करने की हिदायत दी है। कांडों के समीक्षा के बाद थाना एवं आईओ को लंबित मामले को गंभीरता से लेकर निष्पादन किए जाने के दिशा में कार्य किए जाने का आदेश दिया।

वही उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील किया कि किसी भी तरह की अवांछनीय तत्वों की गतिविधि या अवैध शराब बिक्री, भंडारण किए दिखता है तों निकटतम थानाध्यक्ष या उन्हें सीधे उनके नम्बर पर फोन कर जानकारी दें।सारण पुलिस सदा आपके लिए हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026