छपरा: माँ कल्याणी दुर्गा मन्दिर योगिनियाँ मोड़ दहियावाँ टोला मन्दिर के प्रथम तल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामन्त्री शान्तनु कुमार तथा भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल को मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष रितेश सिंह सिग्रीवाल तथा सचिव सुरजीत सिंह ने सभी सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर किया। कलश यात्रा योगिनियाँ मोड़ से छपरा कचहरी स्टेशन होते हुए साढ़ा रोड, मौना चौक, साहेबगंज, थाना चौक, म्युनिसिपल चौक होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष रितेश सिंह सिग्रीवाल ने बताया सवा क्विंटल पित्तल की गणेश प्रतिमा का मन्दिर के प्रथम तल पर स्थापना की गई हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला महामन्त्री शान्तनु कुमार, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, माँ कल्याणी दुर्गा मन्दिर अध्यक्ष रितेश सिंह सिग्रीवाल, सचिव सुरजीत सिंह, सदस्य विजय श्रीवास्तव, अनुज कुमार बजरंगी, विक्की कुमार, लड्डू बाबा, गुड्डू कुमार, आशिष कुमार, अमन कुमार आदि लोग सम्मिलित हुए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…