छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा लखनपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को ईट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत हो गयी । मृत छात्र बिजौली गांव निवासी प्रमोद राम का 13 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है । बताया जाता है कि ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में ग्रामीण इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाये ।
गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे छपरा रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । मृत छात्र सतजोरा स्थित एडवांस पब्लिक स्कूल में साइकिल से पढ़ने जा रहा था । घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया । छात्र की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातमी माहौल बना हुआ है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…