Categories: छपरा

सड़क दुर्घटना: बाइक से परीक्षा देने छपरा जा रही नविवाहिता की मौत

सड़क दुर्घटना में परीक्षा देने जा रही नविवाहिता की मौत

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेरा नहर के पास बाइक सवार महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक महिला 22वर्षीय प्रियंका देवी बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार की पूर्वाह्न में बाइक सवार युवक राजीव रंजन कुमार ने अपनी पत्नी को बुलेट बाइक से लेकर परीक्षा दिलवाने छपरा जा रहा था इस दौरान पोखरैरा गांव में नहर के समीप अनियंत्रित चार पहिया वाहन से अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमें नवविवाहिता युवती 22 वर्षीय प्रियंका देवी काफी जख्मी हो गई और उसे आनन-फानन में तरैया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं युवक का इलाज चल रहा है। मृतक महिला मसरख थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव के राजीव रंजन कुमार की पत्नी 22 वर्षीय प्रियंका देवी बताई जा रही, है जो शनिवार की सुबह छपरा बीए की परीक्षा देने अपने पति राजीव रंजन कुमार के साथ बुलेट बाइक से जा रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गिरकर जख्मी हो गई।बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले 30 अप्रैल को शादी हुई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा द्वारा समाचार प्रेषण तक थाना में इसकी लिखित शिकायत नहीं की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026