Categories: छपरा

छपरा: सरकार पर अनाप-सनाप आरोप लगाकर चर्चा में बने रहना चाहते है सुशील मोदी: डॉ. दिनेश कुशवाहा

छपरा: भाजपा के नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी बुधवार को सारण जिले के गड़खा में आए थे और झूठा आरोप लगा गये कि सिकेन्दर मांझी की पुलिस कस्टडी में पिटाई से मौत हुई है। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि सिकंदर मांझी के हाथ में हथकड़ी लगी थी जिस कारण गीर जाने पर चोट लग गया था। वैसे भी वो बीमार था। इस घटना पर सरकार हर संभव कार्यवाई करेगी।

सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी। सिकेन्दर का अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पुरी तरह स्वस्थ दिख रहा है। अब पता नहीं सुशील मोदी किस वीडियो की बात कर रहे हैं। हालांकि दोषी चाहें जो भी हों जांच के बाद दुध का दुध व पानी का पानी हो जाएगा। उक्त बातें सारण जिला जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दिनेश कुशवाहा ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि सुशील मोदी की पार्टी जब से सरकार से हटी है तब से बेमतलब के आरोप सरकार पर लगा कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। वो खुद भाजपा के अग्निवीर साबित हो चुके हैं और अब किसी तरह अनाप सनाप आरोप लगा कर चर्चा में बने रहना चाह रहे हैं। हम यहां स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि घटना चाहें कोई भी हो उसमें हमारी सरकार किसी को बचाने नहीं जा रही है। हम हर संभव दोषियों को सजा दिलाने में भरोसा रखते हैं। सरकार सिकेन्दर मांझी के परिवार के साथ है तथा हर संभव कानून सम्मत उसकी मदद की जायेगी। सुशील मोदी को अब कोई काम नहीं बचा है इसलिए हर छोटी बड़ी व्यक्तिगत घटना को भी राजनैतिक रुप देकर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं जिसमें उनको कोई सफलता नहीं मिलेगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026