छपरा: जिले के मशरक थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो को गिरफ्तार कर लिया वही एक फरार हो गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि कांड संख्या 220/22 जमीन हड़पने में मारपीट के मामले में फरार चल रहे खिलेन्दर राय पिता राजकुमार राय गांव बली विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।वही दूसरे मामले में कांड संख्या 176/22 मारपीट के मामले में फरार चल रहे प्रमोद साह उर्फ प्रमोद कुमार पिता राजकुमार गांव लखनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
वही तीसरे मामले में अवैध शराब बरामदगी के लिए छापेमारी में बहुआरा गांव में भलख नट पिता संता नट के घर के पीछे दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही शराब धंधेबाज भलख नट पिता संता नट फरार हो गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…