Categories: छपरा

छपरा: चांद कुदरिया गांव में बंद सड़क पुल से जलजमाव से तनाव, मौके पर पहुँचे सीओ

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के चांद कुदरिया गांव के वार्ड-15 में सरकारी जमीन पर बने सड़क पुल के नीचे बने साइफन को स्थानीय लोगो द्वारा जाम कर दिया गया है जिससे गांव में जमा बारिश का पानी नही निकल पा रहा है । दर्जनो घर एवं खेत मे लगे फ़सल जलजमाव से तबाह है। ग्रामीणों ने पानी जाम होने की समस्या को लेकर जनता दरबार मे सीओ से गुहार लगाई । जिसके निदान के लिए बुधवार को सुबह सीओ ललित कुमार सिंह मशरक थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुँच स्थिति का जायजा लिया ।

सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि चांद कुदरिया गांव में सरकारी पुल को गांव के ही राजदेव राय पिता स्व हुकुम राय ने दबंगई से बंद कर दिया है जिससे बरसात का पानी गांव में ही लग जा रहा है वही बरसात का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है । इस दौरान उप प्रमुख पति साहेब हुसैन , बच्चालाल साह, अनिल सिंह, सरपंच लालबाबू राय, गौतम राय, विनय कुमार , दिलीप कुमार सहित चंदकुदरिया एवं डूमरसन पंचायत के पदमौल गाँव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे । घंटो की गहमागहमी के बावजूद भी प्रशासन जाम पुल साइफन को नही खुलवा सका हालांकि प्रशासन की दबिश पर राजदेव राय के द्वारा दो दिनों के अंदर जाम साईफन को खोलने का समय लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026