Categories: छपरा

छपरा: उचक्कों ने शिक्षिका से एक लाख रुपये झपटे

बनियापुर: सहाजितपुर में बाइक सवार दो उचक्के रुपये से भरे बैग को शिक्षिका से झपटकर फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये, बैंक पासबुक सहित कई आवश्यक कागजात भी थे। घटना सोमवार की दोपहर सहाजितपुर थाना से आधा किलोमीटर दक्षिण एनएच 331 पर हुई। दिनदहाड़े एनएच पर रुपये छिनतई की घटना से राहगीर दहशत में हैं। पीड़ित शिक्षिका व डाढ़ीबाढ़ी निवासी शकुन्तला यादव ने मामले की जानकारी सहाजितपुर पुलिस को दी है।

पुलिस की पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। वहीं कई जगह चेक पोस्ट लगा वाहन जांच भी पुलिस द्वारा किया गया। पीड़ित शिक्षिका ने बताया है कि आवश्यक काम के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। वह बैंक से रुपये निकाल अपने पुत्र अभिषेक कुमार के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। पुलिस जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024