मैरवा में दिनदहाड़े पिस्टल के बल बीस हजार की लूट

  • एक अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया तभी, दूसरे बाइक पर सवार अपराधी ने दुकानदार पर गोली चला दी
  • लूट के बाद दुकानदार पर चलायी गोली
  • दिनदहाड़े दुकान में घुस रुपए की लूटपाट
  • 01 अपराधी ने पिस्टल निकाल गरदन पर सटा दिया था
  • 06 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने लूटे रुपए

परवेज अख्तर/सिवान: सीएसपी संचालक से लूटपाट के बाद शहर के नहर पुल के समीप सोमवार की शाम पांच बजे एक जेनरल स्टोर की दुकान से अपराधियों ने हथियार के बल बीस हजार रुपया लूट लिया। इस तरह लगातार दो लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने नए एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के समक्ष चुनौती पेश की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार कुंदन कुमार द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली भी चलाई। जिसमें कुंदन बाल-बाल बच गया। मौके से लोगों ने खाली कारतूस बरामद किया है। नहर पुल के समीप और स्टेट बैंक के सामने कुन्दन दुकान पर बैठा हुआ था।

दुकान में वह अपने व्यापारी को फोन पर आर्डर लगा रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर छह अपराधी दुकान के सामने पहुंच गये। चार अपराधी उसके दुकान में चले आये। कुन्दन ग्राहक समझ रहा था। उसके समझने-बुझने से पहले एक अपराधी ने पिस्टल निकाल उसके गरदन पर सटा दिया। दूसरे अपराधी ने उसे गल्ला खोलने को कहा। कांउटर में रखा लगभग बीस हजार रुपया लेकर अपराधी जाने लगे। इस दौरान कुन्दन शोर मचाने लगा। दौड़कर उसने एक अपराधी पर दुकान में रखा डिब्बा फेंक मार दिया। साथ ही अपराधी को पकड़ने का प्रयास भी किया। तभी दूसरे बाइक पर सवार अपराधी ने उस पर गोली चला दी। हालांकि कुन्दन को गोली नहीं लगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026