Categories: छपरा

छपरा: नौ लाख़ का गहना लेकर शादी से पहले दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार….शादी का जोड़ा तक ले गयी

छपरा: छपरा में शादी से 4 दिन पहले युवती घर से प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों अलग-अलग धर्म से होने की वजह से बवाल मच गया हुआ है जिसके कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती के परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज कराई । फिर क्या था,लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। लड़की ने कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मेरी जबरन शादी कराई जा रही थी। इसलिए भाग गई। यह फैसला उसका है।

युवती छपरा के साहेबगंज इलाके की है, जबकि युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों ने वीडियो में एक-दूसरे से प्यार करने की बात स्वीकार की है।लड़की के पिता ने कहा कि आज आनी थी बारात की पूरी तैयारियां हो चुकी थी वह 9 लाख के गहने और कैश ले गई है। असल में 24 साल की युवती की शादी तय हो चुकी थी। अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है। इस नाते बड़े शौक से पिता शादी की तैयारी कर रहे थे। पिता रेस्टोरेंट व्यवसायी हैं। शहर के एक बड़े मैरेज हॉल में शादी समारोह होना था।

लेकिन युवती सबकुछ छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पिता के अनुसार, वह अपने साथ करीब 9 लाख रुपए के गहने, शादी के लिए खरीदा गया करीब 25 हजार की कीमत का लहंगा और कुछ कैश लेकर गई है।युवती का परिवार अपने स्तर से पड़ताल की तो उसे भगाने वाले युवक के बारे में जानकारी मिली। फिर नगर थाने में FIR कराई गई। FIR के बाद पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। अब दोनों के द्वारा बनाए गए वीडियो की जानकारी सामने आई है । वह भी खुद बड़े चाव से अपनी शादी की तैयारियों में लगी थी।अब इस तरह से घर छोड़कर जाना किसी साजिश के तहत उठाया कदम लग रहा है।

पिता के अनुसार, उसने इलाहाबाद से ग्रेजुएशन किया था। इस लड़के से कैसे उसकी जान-पहचान हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लड़का कहां से पढ़ा है, क्या करता है, उन्हें नहीं मालूम। बेटी के साथ स्कूल में भी वह नहीं पढ़ा था। दोनों अभी कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इधर, वीडियो पर आए युवक ने कहा- मेरे बारे में परिवार को पता है। हमारे प्यार के बारे में भी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026