Categories: पटना

अनियंत्रित कार ने एक व्यक्ति को रौंदते हुए घर में मारी टक्कर, युवक की घटनास्थल पर मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

पटना: आमस थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास एन एच दो पर मंगलवार को सुबह सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को कार ने रौंदते हुए घर में एक घर में टक्कर मार दिया, जिससे सड़क के किनारे चल रहे रामपुर निवासी सूर्यदेव नोनिया की घटनास्थल पर मौत हो गई है जबकि कार चालक चतरा निवासी मोहमद मोहसिन और उसपर बैठे सुरेंद्र कुमार घायल हो गया है।

हालांकि पूरी घटना पास के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें कार काफी तेजी गति से एक व्यक्ति को रौंदते हुए घर में जा टक्कर मार देता है, इधर घटना की सूचना पाकर पहुंची आमस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गया मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया, कार चालक को पुलिस कस्टडी में मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है बताया जा रहा है.

कि कार चालक को नींद आ गई थी या फिर कार चालक नशे में था हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक युवक सड़क के किनारे पैदल चल रहा था जिसे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे आकर के युवक को रोंद दिया, युवक कार के टक्कर लगते हैं काफी दूर तक उछलते हुए सड़क के बीचो बीच आ गया जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026